News
होर्मुज़ से ईंधन टैंकर गुज़रने पर ईरान के साथ भारत की क्या सहमति बनी है, जयशंकर ने बताया
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि ईरान के साथ सीधे बातचीत से भारतीय जहाज़ों को होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने में मदद मिली है.
यह बयान ऐसे समय आया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों से इस अहम समुद्री रास्ते को खोलने के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की है.
फ़ाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जयशंकर ने बताया कि भारत और ईरान के बीच बातचीत के बाद शनिवार को भारतीय झंडे वाले दो गैस टैंकर फारस की खाड़ी में होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजर पाए.
उन्होंने कहा, "मैं फ़िलहाल उनसे (ईरान) बातचीत कर रहा हूँ और इस बातचीत के कुछ नतीजे मिले हैं."
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
मुख्य पृष्ठ पर वापस
