की इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गाबार्ड का बड़ा बयान,कहा-"पाकिस्तान-चीन के परमाणु हथियार हैं अमेरिका के लिए खतरा

वॉशिंगटन: अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI) तुलसी गब्बर्ड ने पाकिस्तान और चीन के परमाणु हथियारों को अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बताया है। अमेरिका की सीनेट इंटेलिजेंस कमिटी की एक बैठक के दौरान तुलसी गाबार्ड ने एक गंभीर चेतावनी देते हुए कहा कि 2035 तक अमेरिकी मुख्यभूमि पर न्यूक्लियर पेलोड वाले हमलों का खतरा दस गुना बढ़ सकता है। गाबार्ड ने कहा, “रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान विभिन्न प्रकार के न्यूक्लियर वेपन विकसित कर रहे हैं, जिनकी पहुंच अमेरिका तक है। पाकिस्तान-चीन की रेंज में अमेरिका उन्होंने कहा कि पाकिस्तान-चीन, रूस-उत्तर कोरिया और ईरान ऐसे डिलीवरी सिस्टम विकसित कर रहे हैं, जिनमें न्यूक्लियर और कन्वेंशनल दोनों पेलोड हैं। ये सिस्टम हमारे देश को सीधे अपने रेंज में ला रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी इंटेलिजेंस कम्युनिटी का आकलन है कि चीन और रूस उन्नत डिलीवरी सिस्टम बना रहे हैं, जो अमेरिकी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भेदने या बायपास करने में सक्षम होंगे। ये सिस्टम हाइपरसोनिक मिसाइलें, उन्नत बैलिस्टिक मिसाइलें और अन्य आधुनिक हथियार हैं। ये हथियार पारंपरिक एयर डिफेंस को चकमा देने की क्षमता रखते हैं।
मुख्य पृष्ठ पर वापस